VEG pulao Recipe
वेजिटेबल पुलाव कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाली डिश है, सब्जियों को kadhai ya kukkar में भूनें और उसके बाद इसमें चावल डालकर पकाएं। जब चावल पककर तैयार हो जाए तो हरा धनिया डालकर सर्व करें।आजकल के बच्चो को सब्जियां खाना कुछ कम ही पसंद है, तो आप इस तरीके का इस्तेमाल करके उन्हें सब्जियां खिला सकते हो.
तैयारी में लगाने वाला समय – 15 मिनट
पकने में लगाने वाला समय – 30 मिनट
कितने लोगो के लिए बनेगा – 4 लोगो के लिए
Dawat-E-Kitchen Masala (kichtenmasala.blogspot.com)
- जीरा ½ छोटा चम्मच
- लौंग 5
- दालचीनी 1 इंच
- इलायची 4 पिस
- बड़ी इलायची 1
- कालीमिर्च 4-5
- तेजपत्ता 2
- नमक स्वाद अनुसार
- हल्दी ½ चम्मच
- धनिया पाउडर 1 चम्मच
- पुलाव मसाला 1 चम्मच
- हरी मिर्च 2 बारीक़ कटी हुई
- लहसुन 8-10
- अदरक 1 इंच
- दही 100 ग्राम
- प्याज 1 बारीक़ कटा हुआ
- फूलगोभी ½ पिस
- पत्तागोभी ½ पिस
- मटर 100 ग्राम
- शिम्लामिर्च 1 पिस
- गाजर 1 ya 2 लम्बे कटे हुए
- पनीर 100 ग्राम
- चावल ½ किलोग्राम
note: sabjiya (optional) apni man pasand bhi daal sakte hai
Method:-- एक पतीले में पानी ले और उसमे नमक, जीरा, तेज़पत्ता, दालचीनी व छोटी इलायची डालके उबाल लें |
- इस उबलते हुए पानी में धुले हुए चावल मिलाए और जब चावल 80% तक पक जाए तो चावल को एक तरफ रख दे |
- अब एक बर्तन मे पनीर, मटर, गोभी, पत्ता गोभी व गाजर को हल्का हल्का फ्राई कर ले फिर एक बर्तन मे तेल गरम करेके उसमे तेज़पत्ता, काली मिर्च, लौंग, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, दालचीनी और चक्र फूल डाल दे |
- अब इसमे बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और प्याज डाले और अच्छे से पकाए |
- इसमे कटी हुई शिमला मिर्च ( हम पहले शिमला मिर्च फ्राई करना भूल गए थे इसलिए अब डाल रहे है ) और धनिया पाउडर, नमक, हल्दी व पुलाव मसाला मिलाए |
- मसालों के अच्छे से भुन जाने के बाद इसमे हल्का फ्राई करा हुआ पनीर, मटर, गोभी, पत्ता गोभी और गाजर मिक्स कर दें |
- अब इसमे फेटी हुई दही मिलाए और फिर से मिक्स करे |
- आखिर में पके हुए चावल मिलाए और 2-4 मिनट तक धीमी आंच मे ढक्कन बंद कर के पकने दे |
- उपर से बारीक़ कटा हरा धनिया, नीबू और भुना हुआ प्याज डाल कर सर्व करे |
सुझाव -
- अगर आप ज्यादा वेज पुलाव बना रहे है, तो आप इसे कूकर में बनाये. अगर आप इसे कड़ाई में बनाते है तो बहु ज्यादा समय लगेगा. कुकर में बनाने के लिए तरीका एक ही रहेगा.
- सारी सब्जियों को बारीक़ काटे इस से आपका वेज पुलाव सुन्दर दिखेगा.